फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच करोड़ की राजस्व चोरी पकड़ी -आबकारी टीम ने पिछले एक हफ्ते के दौरान की छापेमारी अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आबकारी टीम ने बीते एक हफ्ते के दौरान शराब की दुकानों और गोदामों पर छापेमारी कर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये राजस्व चोरी के मामला पकड़े। विभाग यह राशि संबंधित ठेकेदारों से वसूलने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने 31 मार्च के बाद शराब के स्टॉक का सही ब्योरा उपलब्ध न कराने वाले कई शराब के ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान करीब दस हजार पेटियों से ज्यादा शराब बरामद की गई है। इस स्टॉक का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। विभाग ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी है। हालांकि एकाएक विभागीय कार्रवाई पर ब्रेक लगने के पीछे कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। इसके अलावा आबकारी मुख्यालय की टीम ने पिछले एक हफ्ते के दौरान केवल दून के ही ठेकों पर ही छापेमारी की। प्रदेश के किसी भी अन्य जिले में कार्रवाई न होना भी लोगों को अखर रहा है। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा कार्रवाई में कुछ अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें