फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : फरीदाबाद से मसूरी पहुंचे पर्यटकों का लोगों ने किया विरोध, पुलिस ने वापस लौटाए

Fri, 12 Jun 2020 05:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

फरीदाबाद से पहुंचे पर्यटकों का मसूरी नगर के लोगों ने विरोध कर दिया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने पर्यटकों को वापस लौटा दिया। एक जून से लॉकडाउन खत्म होने के बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटकों की आवाजाही से यहां कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : कोविड-19 के बढ़ते खतरे के बीच 28 लाख बच्चों-बुजुर्गों को सुरक्षा चक्र में रखना चुनौती

फरीदाबाद से आए चार पर्यटक एक होटल में पहुंचे तो लोगों ने विरोध कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और  लोगों को शांत कराकर पर्यटकों को समझाकर वापस भेज दिया। 
विज्ञापन


पर्यटक अमन ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के तहत वह अपने परिवार को लेकर यहां आए थे। उनके पास मेडिकल सर्टिफिकेट भी है। वह और उनका परिवार पूरी तरह से स्वस्थ है। सरकार ने जो नियम बनाए हैं, वह उनका पालन कर रहे हैं। इसके बावजूद लोगों के विरोध पर वह निराश नजर आए। 

मजदूर संघ के अध्यक्ष आरपी बडोनी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही होटल एसोसिएशन ने स्पष्ट कर दिया था कि अगले 10 दिनों तक होटल नहीं खुल रहे हैं। ऐसे में कुछ होटल नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। 

कोरोना संक्रमित महिला की मौत

देहरादून के पटेलनगर स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव एक महिला की मौत हो गई है। उन्हें सांस लेने समेत स्वास्थ्य से संबंधित कई समस्याएं थी। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। लेकिन, बचाया न जा सका। पुलिस ने उनके शव को कोविड-19 गाइडलाइन के मुताबिक सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। 

बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि महिला शहर के चमनपुरी की रहने वाली थीं। सांस लेने में दिक्कत होने के कारण परिजनों ने उन्हें छह जून को भर्ती कराया था। गंभीर स्थिति के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया। तीन दिन पहले उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

निजी अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि वेंटिलेटर पर होने के कारण उन्हें कोविड अस्पताल शिफ्ट न किया जा सका। बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन की टीम ने परिजनों को साथ लेकर उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। बता दें कि प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

होम क्वारंटीन युवक कर रहा था खरीदारी, मुकदमा

डालनवाला पुलिस ने होम क्वारंटीन युवक को बाजार में खरीदारी पकड़ा। इस पर युवक के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार डालनवाला की चीता मोबाइल कैनाल रोड पर गश्त पर थी।

इसी बीच सूचना मिली कि वाजिद हुसैन निवासी एकता एवेन्यू कैनाल रोड चार जून से पटना से देहरादून आया था, जिसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया था। वह घर में रहने के बजाए बाहर निकल कर अनदेखी कर रहा है। वाजिद ने खुद पुलिस को 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का बंधपत्र भी दिया गया था। बंधपत्र के उल्लंघन पर वाजिद के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।


निरंजनपुर मंडी 14 तक के लिए बंद

देहरादून में  निरंजनपुर सब्जी मंडी को 14 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। मंडी अधिकारियों से चर्चा के बाद जिला प्रशासन ने इसके आदेश जारी किए हैं। 14 जून को दोबारा समीक्षा कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। 
बता दें, पिछले हफ्ते बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद चार जून को जिला प्रशासन ने निरंजनपुर मंडी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर 11 जून तक के लिए बंद कर दिया था।

साथ ही सभी आढ़तियों, उनके परिवारों व कर्मचारियों और मजदूरों को भी होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा और सचिव विजय थपलियाल ने आढ़ती संघ के अध्यक्ष जितेंद्र आनंद से मंडी खोलने को लेकर चर्चा की। इस दौरान मंडी खोलने को लेकर एक राय नहीं बन पाई।

शाम को जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने मंडी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत के बाद मंडी को रविवार 14 जून तक बंद रखने के निर्देश दिए। मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल ननूरखेड़ा उप मंडी से सब्जियों की सप्लाई हो रही है। 

स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

ट्रांसपोर्ट नगर से फल-सब्जी बेचे जाने पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। मंडी बंद होने के कारण इन दिनों कई आढ़ती शहर के अलग-अलग हिस्सों में वाहनों से सामान बेच रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी कुछ आढ़ती वाहनों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे और रिटेल कारोबारियों को सामान बेचने लगे। इस पर वहां कई स्थानीय लोग भी जुट गए और विरोध जताया।

स्थानीय लोगों का कहना था कि प्रशासन ने मंडी की वैकल्पिक व्यवस्था बनाई है तो सभी लोगों को वहीं सामान खरीदना बेचना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें