फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में संक्रमण दर बढ़ी, 54 नए संक्रमित मिले, 214 पहुंची सक्रिय मामलों की संख्या

Sun, 26 Jun 2022 02:57 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे के भीतर 1228 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 54 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 29, हरिद्वार में 11, उत्तरकाशी में पांच, नैनीताल में तीन, अल्मोड़ा में दो, चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी में एक-एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में संक्रमण दर में तेजी आई है। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर फिर से 4.21 प्रतिशत पहुंच गई है। शनिवार को प्रदेश में 54 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 23 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोविड काल को 833 दिन बीत गए हैं। 19 से 25 जून तक प्रदेश की संक्रमण दर 2 प्रतिशत से ज्यादा रही।

विज्ञापन


प्रदेश में फिर से संक्रमण दर चार प्रतिशत से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे के भीतर 1228 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 54 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 29, हरिद्वार में 11, उत्तरकाशी में पांच, नैनीताल में तीन, अल्मोड़ा में दो, चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी में एक-एक संक्रमित मिला है।

ये भी पढ़ें...मां -बेटी के साथ दरिंदगी: छह साल की मासूम की हालत देख सिहर उठे डॉक्टर, पुलिस की आंखों से भी छलक आए आंसू

तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 93409 हो गई है। 23 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 89605 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। जिससे सक्रिय मामले 214 पहुंच गए हैं। 
सोशल डेवलपमेंट फार कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि प्रदेश में कोविड संक्रमण की दर में तेजी आई है। संक्रमण को सतर्क होने की जरूरत है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग को फिर से सैंपल जांच और निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें