भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भी 13 जुलाई को बीमारी से जुड़े लक्षण दिखने पर खुद को घर पर आइसोलेट कर दिया था। नौ से 12 के बीच वह नैनीताल, हल्द्वानी, भीमताल, लालकुआं क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।
इन कार्यक्रमों में पार्टी के नेता और जन प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की बात भी कही जा रही है। प्रदीप बिष्ट ने बताया कि स्वयं को आइसोलेट कर लिया था। दोनों नेताओं ने जल्द ही स्वस्थ होने के बाद समाज सेवा में कार्यों में जुट जाने की बात कही है।
भाजपा नेताओं के कोराना संक्रमित होने की बात सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है कि दोनों आखिर कैसे बीमारी की चपेट में आए। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक नेता ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए थे, जिसकी जांच रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।