फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन के बजाय देहरादून चले गए संक्रमित पर्यटक

Fri, 07 Jan 2022 05:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल

सार

स्वास्थ्य विभाग की पर्यटकों की जांच के लिए लोहाजंग पहुंची, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही दोनों संक्रमित पर्यटक देहरादून के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चमोली जिले में देवाल के ब्रह्मताल पहुंचे दो पर्यटकों का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उनकी एंटीजन जांच की गई। जांच में दोनों पॉजिटिव आए जिसके बाद दोनों को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना किट देकर लोहाजंग में होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा था, लेकिन दोनों देहरादून के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


कोरोना की तीसरी लहर: आयोग ने खींची लक्ष्मण रेखा, कहा- चुनाव प्रचार का बदलो तरीका, जारी की नई गाइडलाइन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों पर्यटकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए लोहाजंग पहुंची, लेकिन टीम के लोहाजंग पहुंचने से पहले ही दोनों संक्रमित पर्यटक देहरादून के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


तीसरी लहर की दस्तक: उत्तराखंड के स्वास्थ्य सिस्टम पर अमर उजाला की पड़ताल, सुविधाओं का है ये हाल

स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डॉ. शहजाद अली ने बताया कि दोनों संक्रमित बिना बताए यहां से चले गए हैं। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। लोहाजंग में पर्यटकों और स्थानीय 70 लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मेरठ से आ रहे तीन लोग मिले संक्रमित

रुद्रप्रयाग जिले में छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें तीन लोग मेरठ से यहां पहुंचे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें चेकपोस्ट से ही वापस भेज दिया गया। वहीं, एक छात्र समेत तीन स्थानीय लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग जनपद की सीमा खांकरा व चिरबटिया में नियमित चेकिंग व टेस्टिंग शुरू कर दी है।

मेरठ से आए तीनों लोग सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना की कार्यदायी संस्था एलएंडटी कार्यालय जा रहे थे। बॉर्डर पर एक अन्य व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया। जबकि केदारघाटी के नारायणकोटी अस्पताल व सतेराखाल अस्पताल में जांच के दौरान एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीके शुक्ला ने बताया कि सभी चिकित्सालयों में टेस्टिंग की जा रही है। कोविड-19 केयर सेंटर माधवाश्रम अस्पताल में भी जरूरी व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें