स्निग्धा आठ नवंबर को ब्रिटेन की हाउस ऑफ लॉर्ड्स की वरिष्ठ सदस्य नताली बैनेट की अध्यक्षता में होने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक में हिमालयी क्षेत्रों के प्राकृतिक आपदा एवं अनियोजित विकास पर अपनी अध्ययन रिपोर्ट पेश करेंगी। जन्मेजय भी इसी दिन जलवायु आंदोलन पर स्थानीय स्तर पर सामुदायिक संगठन की महत्ता पर मेंबर ऑफ यूरोपियन पार्लियामेंट के साथ चर्चा में शामिल रहेंगे।
अनेक वैश्विक सम्मेलनों में भागीदारी कर चुके हैं जन्मेजय
10 नवंबर को ग्लोबल साउथ, ग्लोबल नॉर्थ के बीच जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने की साझेदारी पर मेंबर ऑफ स्कॉटिश पार्लियामेंट की अध्यक्षता में होने वाले सेशन में अपनी बात रखेंगे। स्निग्धा तिवारी एशिया प्रशांत क्षेत्र के देशों की ओर से ग्लोबल ग्रीन के प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुई हैं। जन्मेजय स्वीडन, ताइवान, लिवरपूल में अनेक वैश्विक सम्मेलनों में भागीदारी कर चुके हैं।