फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बढ़ती बेराजगारी व महंगाई को लेकर निरंजपुर मंडी चौक में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि भाजपा शासन काल में सिर्फ कुछ पूंजीपतियों का ही फायदा देखा जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सब्जी मंडी चौक, निरंजनपुर में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा ने रोजगार देने के जो वादे किए थे, वह आज तक पूरे नहीं किए। सका खामियाजा बेरोजगारों को भुगतना पड़ रहा है। आए दिन भाजपा के लोग झूठे आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह करते हैं। तेल, गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं।
पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनावी घोषणाओं में वादा किया था कि प्रत्येक वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, लेकिन सारी बातें झूठी साबित हुईं। पुतला फूंकने वालों में पायल, मंजू त्रिपाठी, होरीलाल, विक्की, जावेद, फिरोज, नेमचंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें