फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ों में बंटी कांग्रेस: डैमेज कंट्रोल तो हुआ शुरू, लेकिन नेताओं के बीच पक रही खिचड़ी, माहरा ने किया प्रीतम के घर का रुख

Sat, 16 Apr 2022 10:47 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कांग्रेस पार्टी के भीतर जो कुछ चल रहा है, इसमें सभी धड़े अपने-अपने कुनबों को मजबूत स्थिति में दिखाना चाहते हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से मदन बिष्ट और विक्रम नेगी मिलने पहुंचे। इस दौरान दौरान डॉ. हरक सिंह रावत, विजयपाल सजवाण, राजकुमार और सदन में उप नेता सदन भुवन कापड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड कांग्रेस में आलाकमान के निर्देश पर डैमेज कंट्रोल तो शुरू हो गया है लेकिन नेताओं के बीच खिचड़ी पकती भी नजर आ रही है। गुटों में बंटी पार्टी के नेता शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर मेल-मुुलाकात करते नजर आए। कई नेता प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से मिलने पहुंचे तो कुछ ने प्रीतम सिंह के घर का रुख किया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से मदन बिष्ट और विक्रम नेगी मिले। इस दौरान दौरान डॉ. हरक सिंह रावत, विजयपाल सजवाण, राजकुमार और सदन में उप नेता सदन भुवन कापड़ी भी मौजूद रहे। इसके बाद विधायक रवि बहादुर, सुमित हृदेयश भी प्रीतम सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि पार्टी के भीतर जो कुछ चल रहा है, इसमें सभी धड़े अपने-अपने कुनबों को मजबूत स्थिति में दिखाना चाहते हैं। इन मुलाकातों की बाकायदा मीडिया को फोटो जारी कर यह दिखाने का प्रयास भी किया जा रहा है कि कौन-कौन किसके साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों की बैठक से गरमाई सियासत

कांग्रेस पार्टी की टूट के साथ दस विधायकों की बैठक का हव्वा बनाया जा रहा था। नई पार्टी के गठन की बात कही जा रही थी। मैं पहले दिन से कह रहा था, ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है। कुछ लोग कांग्रेस को कमजोर करना चाहते हैं, उन्होंने यह सब चलवाया था। सभी बातें पार्टी के संज्ञान में हैं। वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर इन सब मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा। हाईकमान को अवगत करा दिया गया है। - करन माहरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

ये भी पढ़ें...प्रायश्चित नहीं गंगा पूजन करने आया हूं: कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर हरीश रावत का बड़ा बयान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें