फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती भिक्षावृत्ति पर चिंता: चौखुटिया, खटीमा, सितारगंज व रामनगर में खुलेंगे चाइल्ड हेल्पलाइन के सब सेंटर

Wed, 06 Jul 2022 01:02 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

ऊधमसिंह नगर जिले से सदस्य दीपक गुलाटी ने कहा कि उनके जिले में भिक्षावृत्ति में लगातार वृद्धि हो रही है, जो चिंताजनक है। ऐसे में वहां पर माता-पिता और बच्चों की काउंसलिंग कराई जाने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि इसमें घुमंतु प्रवृत्ति के लोग शामिल होते हैं, जो बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने चौखुटिया, खटीमा, सितारगंज व रामनगर में चाइल्ड हेल्पलाइन के सब सेंटर खोलने के निर्देश दिए।  वह मंगलवार को चाइल्ड हेल्प लाइन पर आने वाली शिकायतों के निपटारे की समीक्षा बैठक कर रही थीं। बैठक में बाल विवाह, बाल श्रम और भिक्षावृत्ति रोकने के उपायों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें....आफत की 10 तस्वीरें: बारिश से नदी नाले उफान पर, भय से छोड़े लोगों ने घर, टिहरी में कार के ऊपर गिरा पत्थर, एक की मौत, तीन घायल


इस मामले बच्चों के पुनर्वास और कानूनी पहलुओं को लेकर भी बातचीत हुई। ऊधमसिंह नगर जिले से सदस्य दीपक गुलाटी ने कहा कि उनके जिले में भिक्षावृत्ति में लगातार वृद्धि हो रही है, जो चिंताजनक है। ऐसे में वहां पर माता-पिता और बच्चों की काउंसलिंग कराई जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसमें घुमंतु प्रवृत्ति के लोग शामिल होते हैं, जो बेहद चिंताजनक है। अध्यक्ष गीता खन्ना ने कहा कि हमें ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। इसके साथ ही इन्हें समाज की मुख्यधारा में लाए जाने पर काम करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें