फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियन मनीष रावत और पैरालंपिक खिलाड़ी मनोज सरकार को देवभूमि खेल रत्न, सीएम ने किया सम्मानित

Wed, 29 Jan 2020 01:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देवभूमि खेल रत्न अवॉर्ड देते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में बुधवार को प्रदेश की विभिन्न विभूतियों को देवभूमि खेल रत्न और द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ओलंपियन मनीष रावत और पैरालंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को उत्तराखंड देवभूमि खेल रत्न से नवाजा। वहीं, कोच अनूप बिष्ट को द्रोणाचार्य अवॉर्ड और अरूण कुमार सूद को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन सर्वे चौक स्थित आईआरटीडी ऑडिटोरियम में किया गया। खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि इससे खेल महाकुंभ के जरिए प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। खिलाड़ियों की कोचिंग के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच की व्यवस्था भी की जा रही है।
 

पैरालंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने कहा खिलाड़ी कभी अवॉर्ड के पीछे न भागें। 2016 में मैंने ऐसा ही किया था, जिसका मुझे खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि राज्य खेल पुरस्कार जिस तरीके से दिए गए वो थोड़ा बेहतर होना चाहिए। किसी भी खिलाड़ी के लिए ये बड़ा दिन होता है। उन्हें इसका एहसास कराया जाना चाहिए। दस मिनट में सब कुछ निपट गया, ऐसा नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बनाएगी सरकार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में खेलों के लिए बेहतर माहौल बनाने का प्रयास चल रहा है। सरकार जल्द ही रुद्रपुर में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने जा रही है। कुछ खेलों पर फोकस कर 2024 के ओलंपिक में मेडल लाने के प्रयास करने होंगे। 

कहा कि पहले हम बॉल लेने 90 किमी दूर जाते थे। खेलने के लिए खुद बल्ला बनाते थे। कबड्डी और खो-खो जीरो बजट खेल हैं। इन पर भी हमें फोकस करना होगा। प्रदेश में बनी आइस स्केटिंग रिंक की करोडों की संपत्ति बर्बाद हो रही है। इसके लिए खिलाड़ियों को आगे आना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें