अंक अपलोड करने से लेकर परिणाम तैयार होने की प्रक्रिया पूरी
सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने बताया कि रोल नंबर को छात्र की पहचान मानकर छात्रों के अंक अपलोड करने से लेकर परिणाम तैयार होने की प्रक्रिया पूरी हुई है। हालांकि प्रवेश पत्र नहीं मिलने के कारण ज्यादातर छात्रों को इसकी जानकारी नहीं है।
सीबीएसई ने रोल नंबर फाइंडर लिंक जारी किया
ऐसे छात्रों की सुविधा के लिए सीबीएसई ने रोल नंबर फाइंडर लिंक जारी किया है। रिजल्ट आज दोपहर दो बजे जारी हो गया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बोर्ड को 12वीं का परिणाम 31 जुलाई से पहले जारी करना था।
क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि आंतरिक मूल्यांकन से मिले अंकों को लेकर जो छात्र संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
ऐसे ढूंढें अपना रोल नंबर
अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। नई वेबसाइट के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर फाइंडर पर क्लिक करें। यहां कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए अलग-अलग लिंक उपलब्ध है। इसके बाद वेबसाइट में मांगी जा रही जानकारी को साझा करने के बाद छात्र को उनका रोल नंबर मिल जाएगा।
छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार
सीबीएसई के नए पैटर्न को लेकर छात्रों को उत्सुकता होने के साथ चिंता भी सता रही है। छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। खासकर नंबर को लेकर छात्रों में चिंता है।