देहरादून रीजन का रिजल्ट 99.23 फीसदी रहा। बता दें कि कोरोना काल में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किया गया था। जिसके बाद आंतरिक मूल्यांकन और सीबीएसई द्वारा तैयार रिजल्ट फॉर्मूले के आधार पर 10वीं के स्टूडेंट्स की मार्किंग की गई है।
ऐसे में इस बार न तो कोई मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और न ही बोर्ड सीबीएसई 10वीं के टॉपर की घोषणा करेगा। स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को सूचित कर दिया गया है। बोर्ड परिणाम को लेकर इस बार छात्रों में कम उत्साह देखने को मिल रहा है। एसजीआरआर रेस कोर्स की प्रधानाचार्य प्राची जुयाल ने बताया कि बच्चों को रिजल्ट जारी होने की सूचना दे दी गई है।