फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th-12th Result 2024: 11वें स्थान पर रहा देहरादून रीजन, 10वीं में गरिम्य, 12वीं में सौम्या ने किया टॉप

Mon, 13 May 2024 01:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

CBSE 12th Result 2024: सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
विज्ञापन
CBSE 12th Result - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 10th-12th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा की 10वीं कक्षा में ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के अमेनिटी पब्लिक स्कूल के गरिम्य जोशी ने 498 अंक हासिल कर रीजन में टॉप किया। जबकि, 12वीं में हरिद्वार जिले के रुड़की के माउंट लिट्रा जी स्कूल की छात्रा सौम्या चौहान ने 497 अंक हासिल कर रीजन में प्रथम स्थान पाया।

विज्ञापन


वहीं, 10वीं में दिल्ली पब्लिक स्कूल भेल रानीपुर हरिद्वार की छात्रा मैत्रेयी दीक्षित 497 अंकों के साथ दूसरे और केंद्रीय विद्यालय ओएलएफ रायपुर की छात्रा मनु राणा 496 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 12वीं में अमेनिटी पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुष्का प्रीतम 496 अंकों के साथ दूसरे और एवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग हल्द्वानी की छात्रा रिद्धिमा चौधरी 494 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं। 12वीं देशभर के 17 रीजन में देहरादून रीजन 11वें स्थान पर रहा है। देहरादून रीजन का परिणाम 83.83 प्रतिशत रहा जो बीते वर्ष के मुकाबले तीन प्रतिशत तक बढ़ा है। 
विज्ञापन


सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिले बदायूं, बिजनौर, ज्योतिबा फूले नगर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर व संभल शामिल हैं। बोर्ड के अधीन कई अटल उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी दूसरी बार बोर्ड परीक्षा दी है।

ये भी पढ़ें....Badrinath Dham: वीआईपी व्यवस्था पर हंगामा, विरोध में उतरे पंडा समाज और तीर्थ पुरोहितों के साथ ही स्थानीय लोग

सीबीएसई बोर्ड 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें