फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: बाजार में नकली नोट खपाने की फिराक में घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर, पकड़ा गया तो सामने आया पूरा खेल

Mon, 13 May 2024 07:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

आरोपी ने बताया कि नकली नोट वह नोएडा से लाकर उन्हें असली नोटों के साथ मिलाकर बाजार में चलाता है। आरोपी के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नकली नोट बरामद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार में नकली नोट खपाने की फिराक में घूम रहे पटेलनगर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 500 के दो नकली नोट बरामद हुए। आरोपी नोएडा से नकली नोट लेकर आया था।

विज्ञापन


आईएसबीटी चौकी इंचार्ज विजय प्रताप राही को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नकली नोट लेकर बाजार में घूम रहा है और उससे सामान खरीदने का प्रयास कर रहा है। चौकी इंचार्ज ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर एक दुकान से आरोपी अमित अग्रवाल निवासी मंडी कोटला चांदपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से 500 के दो नकली नोट बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह नकली नोट वह नोएडा से लाकर उन्हें असली नोटों के साथ मिलाकर बाजार में चलाता है। आरोपी अमित अग्रवाल के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Board: परीक्षा में फेल छात्रों के लिए पास होने का मौका, अंक सुधार परीक्षा के लिए कर सकते हैं आवेदन

प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार ने बताया कि आरोपी अमित अग्रवाल के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें