इस साल कोरोना के चलते 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद बोर्ड ने इंटरनल असेसमेंट स्कीम के आधार पर रिजल्ट तैयार किए गए। ऐसे में इस साल भी बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की। वहीं, रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों को दोबारा लिखित परीक्षा देने का भी मौका दिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड पहले घोषणा कर चुका है। लिखित परीक्षा 16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच होगी।
ऋषिकेश की राशि और रुद्रपुर के धैर्य को मिले 99.60 फीसदी अंक
10वीं की परीक्षा में डीएसबी स्कूल ऋषिकेश की राशि अरोड़ा ने 99.60 अंक हासिल किए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सहगल ने बताया कि छात्रा राशि ने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। कुमाऊं में रुद्रपुर के आरएएन पब्लिक स्कूल के छात्र धैर्य अरोरा ने 99.60 प्रतिशत, छात्र अंशित अग्रवाल ने 99.40 फीसदी व छात्रा अनन्या गर्ग ने 99.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
पौड़ी जिले में बेटियों ने मारी बाजी
पौड़ी मुख्यालय में सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर बीआर मॉडर्न स्कूल का दबदबा देखने को मिला। शहर में बीआर मॉडर्न स्कूल की सलोनी टॉपर बनीं। केंद्रीय विद्यालय की अंजलि दूसरे, बीआर मॉडर्न की मानसी तीसरे स्थान पर रही। बीआर मॉडर्न स्कूल, केवि, हिल्स इंटरनेशनल व एसजीआरआर स्कूल पौड़ी का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा।
बोर्ड परीक्षा में बीआर मॉडर्न स्कूल की छात्रा सलोनी कोटनाला ने 98.6 फीसदी अंक पाकर टॉप किया। केवि की अंजलि थपलियाल ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा, बीआर मॉडर्न स्कूल की मानसी रावत ने 96.2 फीसदी अंक पाकर तृतीय स्थान हासिल किया। बीआर मॉडर्न स्कूल के दिव्यांशू, सागर व नुपुर नेगी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
बीआर मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य दामोदर प्रसाद ममगाईं ने बताया कि विद्यालय में सभी 104 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। केवि की आकाशी ढौंडियाल ने 93.6, निधि नौटियाल ने 93.2, हिल्स इंटरनेशनल स्कूल में शिवांश फरासी ने 94, सुमित भद्री ने 93.20, आंचल चौहान ने 91.60, श्री गुरुराम राय स्कूल में शिक्षा कहेरा, प्राची नौटियाल ने 89, सृष्टि नेगी ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।