फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अचानक गढ़वाल विवि पहुंची CBI की टीम, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Mon, 25 Jun 2018 09:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo
विज्ञापन

सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंची। टीम विश्वविद्यालय में संबद्धता और अन्य मामलों में हुई अनियमितताओं की जांच करेगी। गढ़वाल विवि में विभिन्न घोटालों और अनियमित्ताओं को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कार्यालय सहित मानव संसाधन मंत्रालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तक शिकायतें की गई हैं।

विज्ञापन


इन शिकायतों की अलग-अलग एजेंसियां जांच कर रही हैं। बीते शुक्रवार को ईसी की ओर से गठित तीन सदस्यीय कमेटी जांच के लिए आई थी। सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे सीबीआई के तीन अधिकारी विवि में पहुंचे हैं। विवि के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को सीबीआई के अधिकारियों ने विवि के कुलपति, कुलसचिव सहित कुछ अन्य अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की है।

सीबीआई का तीन सदस्यीय जांच दल विवि में पहुंचा है। अभी जांच दल के सदस्यों ने विवि के अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की है। जांच प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। टीम जो भी दस्तावेज व अभिलेख मांगेगी, उपलब्ध करा दिए जाएंगे।  
विज्ञापन

-डा. एके झा, कुलसचिव, गढ़वाल विवि।  

विज्ञापन

जांच एजेंसियों से घिरा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय

investigation
जांच एजेंसियों से घिरा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय  
वर्तमान समय में गढ़वाल विवि जांच एजेंसियों से घिरा हुआ है। विवि में करीब आधा दर्जन जांच एजेसियां विभिन्न घोटालों व अनियमितताओं की जांच कर रही हैं। जांच एजेंसियों में सीबीआई सहित राज्य पुलिस, केंद्रीय सतर्कता आयोग, सीबीसीआईडी व ईसी की ओर से गठित जांच कमेटी शामिल हैं।  

कौन सी जांच एजेंसी किस मामले में कर रही है जांच

राज्य पुलिस- एलटीसी व फर्जी वाहन बिल घोटाला  
सीबीसीआईडी- अग्रिम समायोजन घोटाला, प्राइवेट फार्म बिक्री घोटाला
केंद्रीय सतर्ककता आयोग- विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाए जाने का मामला
सीबीआई-संबद्धता सहित कई अन्य मामले
ईसी कमेटी- वित्त अधिकारी की शिकायत सहित कई अन्य मामले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें