फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर विवि का एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट घोषित, यहां देखिए

Fri, 09 Jun 2017 08:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, एमसीए और पीएचडी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया। अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 10010, पोस्ट ग्रेजुएट के लिए 1229, एमसीए के लिए 127 और पीएचडी के लिए 5076 सफल छात्र-छात्राओं की मेरिट लिस्ट जारी की गई है।
विज्ञापन


यहां क्ल‌िक करके देख‌िए MCA का पूरा Result...

देख‌िए phd result...

परिणाम प्रवेश अनुभाग में संयोजक डॉ. एचएस चावला और उप संयोजक डॉ. विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से घोषित किया। यूजी पाठ्यक्रम में सार्थक धूलिया पुत्र पूर्णानंद धूलिया निवासी उमेश नगर कोटद्वार ने छह सौ में से 489 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया।

जबकि हिमांशु रावत पुत्र दयाल सिंह रावत निवासी न्यू डांग, श्रीनगर ने 480 अंक पाकर दूसरा, कमल सिंह बिष्ट पुत्र रमेश सिंह निवासी बागुना, अल्मोड़ा ने 472 अंक पाकर तीसरा और कैंपस स्कूल पंतनगर के प्राचार्य डॉ. बीसी पाठक के पुत्र प्रणीत पाठक ने 465 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया है।

यहां  क्ल‌िक करके देख‌िए phd result...

देख‌िए post graduate result ...

मास्टर्स पाठ्यक्रमों में ग्राम वीड पोस्ट रानीचौरी, पौड़ी गढ़वाल निवासी राजेंद्र भट्ट ने छह सौ में से 395 अंक पाकर प्रथम, रुद्रप्रयाग के सौरभ भट्ट ने 389 अंक हासिल कर द्वितीय और मनीराम रोड ऋषिकेश के निकेत गुप्ता ने 373 अंक पाकर तृतीय स्थान हासिल किया।

यहां क्ल‌िक करके देख‌िए post graduate result ...
विज्ञापन

देख‌िए under graduate result ...

एमसीए में वार्ड नंबर तीन केलाखेड़ा निवासी शीना तनेजा ने पहली रैंक प्राप्त की है। डॉ. चावला ने बताया कि अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए जुलाई के दूसरे सप्ताह में बुलाया जाएगा। 

यहां पर क्ल‌िक करके देख‌िए under graduate result ...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें