लेकिन न्यायालय ने एफआर को स्वीकार नहीं किया था। इस मामले में पुलिस ने वर्ष 2020 में सचिन उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया था। सचिन वर्तमान में जमानत पर जेल से बाहर है, लेकिन नाजिया पुलिस के हाथ नहीं आ सकी थी। लिहाजा आठ जनवरी को उस पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पिछले दिनों उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाजिया बुधवार को कोच्चि एयरपोर्ट पर पहुंची। सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान नाजिया को पकड़ लिया गया और देहरादून पुलिस को इसकी सूचना दी गई। डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि राजपुर थाने से पुलिस कोच्चि रवाना की गई है।
सेलाकुई में भी दर्ज हुआ था मुकदमा
सचिन उपाध्याय के खिलाफ एक मुकदमा सेलाकुई में भी दर्ज हुआ था। गुरुग्राम निवासी प्रमोद बड़ोनी ने पुलिस को बताया था कि वर्ष 2011 में शीशमबाड़ा स्थित जमीन पर सचिन ने प्लाटिंग की थी। वहां उसने एक प्लाट दिलाने की बात कही थी। सचिन ने प्लाट तो दिलाया नहीं उल्टे उनके पैसे भी हड़प गया। इस मामले में जुलाई 2020 में मुकदमा दर्ज हुआ था।