फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से बाईक सवार गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेलनगर थाना क्षेत्र के बड़ोवाला में एक कटेनर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। कंटेनर चालक कंटेनर मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस चालक की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। बाइक सवार की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बड़ोवाला निवासी बृजेश झा मोटर साइकिल से बड़ोवाला से शहर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान एक कटेनर आईएसबीटी से बड़ोवाला की तरफ जा रहा था। बड़ोवाला शराब ठेके के पास कंटेनर ने बाइक सवार को टक्टर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उसके परिजनों ने सिनर्जी अस्पताल पहुंचा। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। एसएसआई पटेलनगर कुंदनराम ने बताया कि कंटेनर चालक मौके पर ही कंटेनर छोड़कर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें