छठ पूजा की तैयारियों के तहत ब्रह्मपुरी में अमृत योजना के तहत तैयार हो चुके उत्तराखंड के प्रथम छठ ?
- फोटो : DEHRADUN
मेयर सुनील उनियाल गामा ने ब्रह्मपुरी पहुंचकर छठ पूजा पार्क एवं प्रथम सूर्य मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत उत्तराखंड का प्रथम छठ पूजा पार्क एवं प्रथम सूर्य मंदिर लगभग तैयार हो चुका है, जिसका आठ नवंबर को शुभारंभ किया जाएगा।
शुक्रवार को वार्ड संख्या 74 ब्रह्मपुरी में छठ पूजा पार्क एवं सूर्य मंदिर का निरीक्षण करने पहुंचे मेयर ने सभी कार्यों का अवलोकन किया और अधिकारियों को शेष कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा पार्क से पूर्वांचल समाज के लोगों को छठ पूजा पर विशेष सहूलियत होगी। श्रद्धालुओं के लिए पूजा एवं अर्चना करने के लिए अलग से एक कुंड स्थापित किया गया है। उसी के समीप छोटी नहर का भी निर्माण किया गया है, जिससे कि श्रद्धालु भगवान सूर्य को जल अर्पित कर सकेंगे।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता नगर निगम अनुपम भटनागर, कनिष्ठ अभियंता सतेंद्र नेगी, पार्षद सतीश कश्यप, कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।