फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amway के प्रोडक्ट लेते हैं तो सावधान!

Thu, 29 Jan 2015 09:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप एमवे के प्रोडक्ट उपयोग करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। एमवे को बाजार से अपने छह उत्पाद हटाने होंगे। यह रिकमेंडेड डायटरी अलाउंस (आरडीए) की अनुशंसाओं पर खरे नहीं उतरे हैं।
विज्ञापन


इनमें न्यूट्रिलाइट कैल मैग-डी, न्यूट्रिलाइट नेचुरल बी टेबलेट्स, न्यूट्रिलाइट आयरन फालिक टेबलेट्स, न्यूट्रिलाइट बायो-सी, पोट्रियम वनीला और न्यूट्रिलाइट किड्स ड्रिंक मिक्स्ड फ्रूट फ्लेवर फूड शामिल हैं। अधिनियम के तहत इन्हें खाद्य के रूप में प्रयोग से खारिज किया गया है।

जिला अभिहीत अधिकारी अनोज कुमार थपलियाल के अनुसार इस संबंध में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अभिकरण (एफएसएसएआई) की ओर से इसी अक्तूबर माह में कंपनी को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वापस लिए जाने के संबंध में पत्र जारी

उत्पाद वापस लिए गए या नहीं, इस संबंध में सूचना देने को भी कहा गया। अब एक बार फिर छहों उत्पादों को मार्केट से वापस लिए जाने के संबंध में पत्र जारी किया गया है। स्थानीय स्तर पर देखा जाएगा कि यह उत्पाद कहीं बिक तो नहीं रहे।

हमारे तीन न्यूट्रिलाइट उत्पाद आयरन फालिक टेबलेट, पोट्रियम वनीला और किड्स ड्रिंक मिक्स्ड फ्रूट फ्लेवर पहले ही वापस मंगाए जा चुके हैं। अन्य दो उत्पादों कैल मैग-डी और नेचुरल बी की लेवलिंग आरडीए की अनुशंसा से अधिक थी, यह चेंज की जा चुकी है। कंटेंट में कोई अंतर नहीं है। बायो-सी को मंगाया जा रहा है।
-एमवे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें