हरीश रावत ने कहा कि वर्ष 2022 में कांग्रेस प्रदेश में अच्छी, सक्षम और जन कल्याणकारी सरकार देगी। इसी कामना को लेकर भगवान बदरीनाथ से भी मनौति मांगी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि देवस्थान बोर्ड बनाकर सरकार ने तीर्थपुरोहितों और हक-हकूकधारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। देवस्थान बोर्ड को तत्काल भंग किया जाना चाहिए। उन्होंने तीर्थपुरोहितों को एकजुट होकर कांग्रेस को सहयोग करने का आह्वान किया।
मास्टर प्लान के तहत स्थानीय लोगों के पुनर्वास की मांग
तीर्थ पुरोहित अशोक टोडरिया, गुणानंद कोटियाल, गौरव पंचभैया और जयदीप मेहता ने पूर्व सीएम हरीश रावत से देवस्थानम बोर्ड भंग करने और बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत स्थानीय लोगों के पुनर्वास की मांग उठाई। करीब एक घंटे तक बदरीनाथ में रहने के बाद वह दोपहर में 12 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए।
2363 तीर्थयात्रियों ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन
बदरीनाथ धाम में शनिवार को 2363 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर मनौतियां मांगी। अभी तक 1,73,858 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम में मौसम सामान्य बना हुआ है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।