फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, कलक्ट्रेट पर धमकीं

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करती आंगबाड़ी कार्यकत्रियां। संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संगठन ने चेताया कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़कों पर उतरेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को संगठन ने एक दिवसीय धरना दिया, जिसमें देहरादून, चकराता, कालसी, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर शहर क्षेत्र, डोईवाला, बाबूग्राम धर्मपुर, चुना भट्टा, आशा रोड़ी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं। सुबह दस बजे पं दीनदयाल उपाध्याय पार्क में एकत्रित होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। कहा कि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार-विमर्श न किया गया तो आगामी विधानसभा सत्र के दौरान वह विधानसभा का घेराव करेंगी।
रैली में प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी, पिंकी सिंह, मंजू मौर्य, अनीता गुरुंग, रविता चौहान, संध्या नेगी, वीरों देवी, अर्चना, रेनुका कोहली, नीलम पालिवाल, पूजा बुडाकोटी, रजनी, गीता, पूनम, सुनीता, कुसुम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें