फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया ने अनिश्चितकाल के लिए रद्द की पंतनगर फ्लाइट

Tue, 04 Aug 2015 09:07 PM IST
भास्कर पोखरियाल/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया ने दिल्ली से पंतनगर के लिए बुधवार की फ्लाइट को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया है। एयरपोर्ट मैनेजर रेनू मैसी और स्टेशन मैनेजर राकेश मल्होत्रा ने बताया कि खराब मौसम और कुछ तकनीकी कारणों के चलते एयर इंडिया ने पंतनगर और दिल्ली के बीच चलने बुधवार की फ्लाइट को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


अब सप्ताह में केवल तीन उड़ानें
दिल्ली-पंतनगर के बीच हवाई सेवा अब रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। उन्होंने बताया कि अगर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी तो 17 अगस्त से रद्द फ्लाइट की सेवा बहाल हो सकती है।

फ्लाइट का समय भी बदला
रेनू मैसी ने बताया कि दिल्ली-पंतनगर के बीच उड़ने  वाली फ्लाइट के समय में भी बदलाव किया गया है। पहले दोपहर बाद 3:30 बजे विमान पंतनगर उतरता था और 3: 50 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरता था। अब यह दोपहर 1:15 बजे पंतनगर पहुंचेगा और 1:45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें