उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय(यूओयू) में नए सत्र 2017-18 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विवि में पहली बार ग्रीष्मकालीन सत्र मई में शुरू हुआ है। विवि के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने कहा कि छात्रों को समुचित लाभ देन के लिए यह जरूरी था कि प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू की जाए। जिससे उन्हें समय पर अध्ययन सामग्री मिले व समय पर परीक्षाएं कराकर परिणाम घोषित कर दिए जाएं।