शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने भी पतंजलि योगपीठ की सफलता के सफर को सराहा। आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि पहले जब योग की बात आती थी तो यह हिमालय की गुफाओं तक ही सीमित था। स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने इस दुनियाभर में पहुंचाया। गोष्ठी में पूर्व निदेशक प्रो एमएस बघेल, प्रोफेसर डॉ. एस गोपा कुमार, आयुर्वेदिक चिकित्सक वैद्य दिलीप पी गाडगिल आदि ने भी विचार रखे।
स्वामी रामदेव और मदन कौशिक ने किया रक्त दान
जड़ी बूटी दिवस पर मदर टेरेसा ब्लड बैंक रुड़की के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने भी रक्तदान किया। शिविर में पतंजलि योगपीठ के सभी कर्मचारियों ने 400 यूनिट रक्तदान किया। जड़ी बूटी दिवस के अवसर पर इफ्को के सहयोग से नीम के चालीस हजार पौधे निशुल्क वितरित किए गए। राज्यपाल ने नीम का पौधा भी रोपा।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान भाजपा नेता नरेश शर्मा, महामना सेवा संस्थान के महामंत्री रमेश शर्मा, हरिद्वार नागरिक मंच के अध्यक्ष डा. सुनील बत्रा, महामंत्री देवेंद्र शर्मा, महेश पारीक आदि मौजूद रहे। शाम के सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।