फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर धाम पहुंचे यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, परिवार संग की महादेव की पूजा 

Sun, 04 Aug 2019 08:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जागेश्वर धाम में पूजा करते केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सावन के पवित्र माह में जागेश्वर में श्रद्धालुओं का आना जारी है। रविवार को भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को भगवान भोले के दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। मंदिर परिसर के बाहर लंबी लाइन में लोगों ने घंटों खड़े होकर बारी का इंतजार किया।

विज्ञापन


यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी रविवार को जागेश्वर धाम पहुंचकर सपरिवार पूजा की। अवकाश का दिन होने के कारण जागेश्वर में रविवार सुबह से ही वाहनों की लंबी लाइन आरतोला से पहले ही लग गई।

पार्थिव पूजा समेत रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप कराने पहुंचे श्रद्धालुओं को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को जागेश्वर धाम में सपरिवार पूजा की।

विज्ञापन

महामृत्युंजय जाप कराया

उन्होंने धाम में महामृत्युंजय का जाप करवाया। मंदिर समिति के अध्यक्ष भगवान भट्ट ने बताया कि सोमवार को पूर्णाहुति के बाद उप मुख्यमंत्री के द्वारा मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया है।

इधर मंदिर परिसर रविवार को खचाखच भरा रहा। कई श्रद्धालुओं ने अपनी ओर से भंडारे का आयोजन किया था। परिसर के बाहर सजी दुकानों में भी भारी भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।

जागेश्वर मंदिर के पास बने सांस्कृतिक मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। गोविंद सांस्कृतिक लोक कला मंच खाकरी रीठागाड़ के कलाकारों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। 
विज्ञापन

पाताल भुवनेश्वर के दर्शन से मिला अलौकिक अनुभव: मौर्य

उत्तर प्रदेश केडिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को परिजनों के साथ विश्व विख्यात पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन किए। उन्होंने पाताल भुवनेश्वर को अलौकिक बताया। 
पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन के बाद यूपी के डिप्टी सीएम गुफा से खासे प्रभावित दिखे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि गुफा के दर्शन कर अलौकिक अनुभूति हुई। गुफा के भीतर सब कुछ प्राकृतिक है।
 
कुछ भी व्यक्ति के द्वारा बनाया गया नहीं है। गुफा के भीतर शेषनाग, तारामंडल, शिव की जटा, गरुड़, ऐरावत हाथी के पैर बने हैं और सब प्राकृतिक है। मौर्य ने कहा कि उन्होंने पातालपुरी के बारे में किताबों में ही पड़ा था, आज प्रत्यक्ष अपनी आंखों से देखने का मौका मिला। उनका कहना था कि इस स्थल में आकर काफी सुकुन मिला। 

उन्होंने कहा कि इस दिव्य स्थल का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। यहां सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए। देवभूमि उत्तराखंड में तमाम अलौकिक स्थान हैं। आने वाले समय में यहां लोगों का तांता लगेगा, जो एक बार आएगा, दूसरी बार आने का प्रयास अवश्य करेगा। उन्होंने कहा कि पाताल भुवनेश्वर में देश, दुनिया में छा जाने का माद्दा है। यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा कि वह स्वयं इस दिव्य स्थल के बारे में अपने जानने, पहचानने वाले लोगों को बताएंगे। उनके साथ परिजनों के साथ ही तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें