फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा पॉलिसी शुरू कराने का झांसा दे ठगे 65 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद बीमा पॉलिसी को दोबारा शुरू करने का झांसा देकर ठगों ने एक युवक से 65 लाख रुपये ठग लिए। युवक से कहा गया था कि वह इस पॉलिसी के पैसे को मार्केट में लगाएंगे। इसका उन्हें बहुत फायदा होगा। पीड़ित ने एसटीएफ को शिकयत की, जिसके बाद साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मामले में शिकायत ललिता गुसाईं निवासी रायपुर ने की है। ललिता ने बताया कि उनके भाई ने एलआईसी से एक बीमा पॉलिसी कराई थी, लेकिन समय पर किश्त जमा न होने के कारण वह बंद हो गई। पिछले दिनों उनके भाई को फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एलआईसी का अधिकारी बताया और कहा कि वह इस पॉलिसी को दोबारा शुरू करवा सकते हैं। इसके लिए उन्होंने कुछ रकम मांगी। कहा कि इस पॉलिसी का पैसा मार्केट में लगाया जाएगा, जिसका उन्हें बड़ा रिटर्न मिलेगा। उन्होंने कभी किसी शुल्क तो कभी किसी टैक्स के रूप में पैसा मांगा। ललिता का भाई भी पैसा जमा कराता गया। कुल मिलाकर ठगों के दर्जनों खातों में उसने 65 लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बाद पांच लाख रुपये की मांग की गई। इस पर उसने परिजनों को यह बात बताई। सभी को समझ आ गया कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि यह मुकदमा भी साइबर थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें