24 स्वर्गाश्रम जानकी सेतु के समीप कोरोना की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : RISHIKESH
तीर्थनगरी में दूसरी लहर के बाद पहली बार एक साथ 15 कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में एसपीएस राजकीय अस्पताल का एक नर्सिंग अफसर भी शामिल है। संक्रमितों के संपर्क में आए कर्मचारियों और लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। संपर्क में आए सभी लोगों की कोरोना जांच की जाएगी।
ऋषिकेश में बुधवार को 725 लोगों की कोरोना जांच हुई। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के नोडल अधिकारी डॉ. अंकित आनंद ने बताया कि बुधवार को 167 लोगों की कोरोना जांच की गई। बीती जांच रिपोर्ट में छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक सरकारी अस्पताल का नर्सिंग अफसर, एक जीवनीमाई रोड, एक प्रगति विहार, एक मायाकुंड और दो ढालवाला के मरीज शामिल हैं। उधर, फकोट ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि 120 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके अलावा चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो मुनिकीरेती, एक ऋषिकेश और एक खाड़ी का शामिल है। उधर, यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि 438 लोगों की कोरोना जांच की गई। बीती जांच रिपोर्ट में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दो पर्यटक दिल्ली, दो गुजरात और एक गीता भवन स्वर्गाश्रम का व्यक्ति शामिल है।