22 एम्स के प्रभारी निदेशक डॉ.अरविंद रघुवंशी को पुष्पगुच्छ भेंट करते नर्सिंग स्टाफ।
- फोटो : RISHIKESH
नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन (एनपीडीए) एम्स ऋषिकेश के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के प्रभारी निदेशक प्रो. अरविंद रघुवंशी से शिष्टाचार भेंट की। शिष्टमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवँ् परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर प्रभारी निदेशक के कार्यकाल को छह महीने का विस्तार दिए जाने पर उनको शुभकामनांए दी। बुधवार को एनपीडीए के शिष्टमंडल ने एम्स ऋषिकेश स्थित कार्यालय में प्रभारी निदेशक से भेंट की। नर्सिंग कर्मचारियों ने प्रभरी निदेशक प्रो. अरविंद रघुवंशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष और कार्यकाल विस्तार की बधाई दी। कर्मचारियों ने नर्सिंग स्टाफ के हित में किए गए कार्यों के उनका आभार प्रकट किया। इस दौरान एनपीडीए के अध्यक्ष प्रकाश चंद मीणा अध्यक्ष, संयुक्त सचिव दिनेश, कोषाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, अमिता, प्रियंका, सुनील, उमेश, श्रीकांत देसाई आदि उपस्थित थे।