राज्य में आई आपदा के बाद ठग गिरोह सक्रिय हो गए हैं। लोगों को एसएमएस भेजकर राहत कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए यूनाइटेड नेशन्स (यूएन) द्वारा करोड़ों रुपये का नगद पुरस्कार देने का लालच दिया जा रहा है।
पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज
सोमवार को दून में कई लोगों के मोबाइल पर भी ऐसे मैसेज आए। एसएसपी ने साइबर सेल को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय ठग भी सक्रिय
आपदा के बाद पुलिस मुआवजे के लिए होने वाली ठगी से निपट रही है, वहीं अंतरराष्ट्रीय ठग भी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को शहर में हजारों लोगों के मोबाइल पर एक एसएमएस आया। इसमें बताया गया कि उन्होंने आपदा में लोगों की बहुत सेवा की है। इसलिए यूएन ने उन्हें पुरस्कृत करने का फैसला किया है।
बतौर शुल्क पांच लाख रुपये
पुरस्कार में तीन करोड़ 35 लाख रुपये दिए जाएंगे। मैसेज +918373940251 से आया। कई लोगों ने इस नंबर पर कॉल किया, लेकिन नंबर नहीं लगा। संपर्क करने के लिए relief@execs.com मेल आईडी भी दी गई है। कई लोगों ने मेल के जरिये संपर्क किया तो बताया गया कि विदेश से करोड़ों रुपये ट्रांसफर करने के लिए पांच लाख रुपये बतौर शुल्क देने होंगे।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें