फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन दिलाने का झांसा देकर फौजी से ठगे 21 लाख

Thu, 21 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जमीन दिलाने के झांसे में फौजी से 21 लाख की ठगी करने वाला आरोपी करीब डेढ़ महीने बाद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सिविल लाइंस कोतवाली में पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


ढंढेरा की कीर्तिनगर कॉलोनी में किराये पर रहने वाले फौजी भगत सिंह को आस पास अपना प्लॉट खरीदना था। जमीन की खरीद फरोख्त से जुड़े मुकेश घनसाला ने उसे ढंढेरा में ही एक प्लॉट दिखाया। 

किश्तों में दिए फौजी ने 21 लाख 
सौदा तय होने पर फौजी से अलग अलग किश्तों में 21 लाख रुपये ले लिए गए। मगर बैनामे की बारी आने पर आरोपी फरार हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया, तब फौजी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल को आपबीती सुनाई। 
विज्ञापन


जेएम के निर्देश पर सिविल लाइंस कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच अधिकारी राकेश चंद्र भट्ट ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी मूलरूप से सतपुली पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है। रुड़की में जमीन से जुड़ी ठगी की घटनाओं में उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल चुकी हैं। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

मुकर गया आरोपी, हैंडराइटिंग एक्सपर्ट करेंगे जांच
कोतवाली सिविल लाइंस में पूछताछ के दौरान आरोपी रकम लेने की बात से ही मुकर गया। मगर लेनदेन चेक के माध्यम से होने के चलते उसके खाते में नगदी जाने के पूरे सुबूत पुलिस पहले ही जुटा चुकी थी। 

वहीं एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर से भी उसने इनकार किया। पुलिस ने अब हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से उसके हस्ताक्षर व लेख का मिलान कराने का फैसला लिया है। 

विवेचनाधिकारी राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि हस्ताक्षर की राइटिंग मिलान के लिए एग्रीमेंट की प्रतिलिपि हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजी जाएगी।21 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी दबोचा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें