फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में घुसी पिकअप ने सो रही वृद्धा को रौंदा

Thu, 21 Apr 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज/फखरपुर। फखरपुर के मलूकपुर गांव में गुरुवार तड़के एक ग्रामीण के घर में घुसी अनियंत्रित पिकअप ने सो रही वृद्धा को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, कैसरगंज में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राहगीर ने दम तोड़ा, जबकि उसका साथी घायल हुआ है। हुजूरपुर में सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने राैंद दिया। वाहनों को कब्जे में लेकर केस दर्ज किया गया है। चालकों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

गुरुवार भोर में चार बजे के करीब बहराइच से एक पिकअप लखनऊ की ओर जा रही थी। गाड़ी जब फखरपुर के मलूकपुर गांव के पास से गुजर रही थी, तभी वाहन चालक संतुलन खो बैठा। पिकअप सड़क किनारे स्थित सुलेमान के छप्पर के मकान में घुस गई।
विज्ञापन


घर में सो रही सुलेमान की 65 वर्षीय पत्नी मुन्नी की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। आवाज सुनकर जब तक परिवारीजन व गांव के लोग दौड़े, तब तक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनिल यादव ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।

उधर, कैसरगंज के बढ़ौली पड़ाव गांव के निकट दर्जिनपुरवा निवासी समीर (35) पुत्र बाबू अपने साथी मुन्ना के साथ गुरुवार सुबह पैदल कैसरगंज बाजार जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने राहगीरों को टक्कर मार दी।

सिर और पेट में चोट लगने से समीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल मुन्ना को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

वहीं, तीसरा हादसा हुजूरपुर में हुआ। ग्राम राजापुर निवासी कमली (65) पत्नी रामहेत दोपहर में सड़क पार कर रही थी तभी हुजूरपुर-फखरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे कमली की मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें