फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों की मदद के लिए ले जाया जा रहा गांजा पकड़ा

Fri, 27 Apr 2018 01:10 AM IST
jhansi
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बबीना/झांसी। नक्सलियों की मदद के लिए की जा रही गांजे की तस्करी का बृहस्पतिवार की शाम को एसटीएफ व बबीना पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। उन्होंने बबीना टोल प्लाजा से एक ट्रक से साढ़े चार क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया। गांजे की कीमत 56 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इस मामले में ट्रक में मौजूद दो युवकों के अलावा साथ में चल रही कार से उनके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया। गांजा छत्तीसगढ़ से भिंड ले जाया जा रहा था। पुलिस पकड़े गए पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि छत्तीसगढ़ से बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी की जा रही है। तस्करी का पैसा नक्सलियों तक पहुंच रहा है। सूचना के आधार पर लखनऊ से आई एसटीएफ ने बबीना पुलिस के साथ बृहस्पतिवार शाम टोल प्लाजा, बबीना के पास ट्रक क्रमांक (सीजी 18 एच 1552) व साथ में चल रही कार नंबर (सीजी 29 ए 3235) को रोका। इस दौरान कार में सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया,  लेकिन सफल नहीं हो सके।
ट्रक की तलाशी ली गई। ट्रक की केबिन में गांजा रखा पाया गया। इस आधार पर ट्रक व कार में सवार छत्तीसगढ़ के सुकमा निवासी हरिराम पुत्र सहदेव, जसपुर निवासी दिलीप कुमार पुत्र लोचन राम, सूरजपुर निवासी  शेख मुख्तार पुत्र वली मोहम्मद, जगदलपुर निवासी जसपाल सिंह व दतेबाड़ा निवासी सहदेव पुत्र बलराम को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने में तलाशी के दौरान ट्रक से गांजे के डेढ़ सौ बंडल बरामद हुए। गांजे का वजन चार क्विंटल छप्पन किलोग्राम निकला, जिसकी कीमत 56 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें