फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार, चार घायल

विज्ञापन
demo - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
बांगरमऊ। लखनऊ से आगरा जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद  जिला अस्पताल रेफ र कर दिया।
विज्ञापन

आगरा के मोहल्ला कमला नगर निवासी मुकुल दुबे पुत्र भोलेनाथ कार से शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ गए थे।

यह रविवार दोपहर वापस जा रहे थे। इनके साथ पत्नी सुरभि दुबे व यशु वशिष्ठ पुत्र गवेंद्र और इनकी पत्नी ज्योति कार में बैठी थीं। आगरा एक्सप्रेस-वे पर ग्राम सिरधरपुर के पास आगे चल रही कार को ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने इन्हें जिला अस्पताल रेफ र कर दिया।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें