फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लौट रहे श्रद्धालु की हादसे में मौत

Sun, 07 Apr 2019 11:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा बांदा, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट - फोटो : गूगल
विज्ञापन
मंदिर से पैदल घर लौटते समय श्रद्धालु को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव का दीपक उर्फ दीपू (32) पुत्र कमल सिंह रविवार सुबह लामा गांव स्थित देवी मंदिर दर्शन करने गया था। लौटते समय पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर यूपी-100 पुलिस उसे जिला अस्पताल लाई। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।

दादा राजबहादुर ने बताया दीपू पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। उसकी पत्नी मायके में है। दूसरी घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुकारी गांव में अशोक गुप्ता (55) शनिवार को अपनी पुत्री प्राची (20) बाइक से करतल गांव स्थित डिग्री कालेज जा रहे थे। नहरी गांव के पास सामने से ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


परिजन उन्हें सीएचसी से मेडिकल कालेज लाए। हालत नाजुक होने पर यहां से अशोक को कानपुर रेफर कर कर दिया गया। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव में रविवार को सुबह आंधी से पेड़ गिरने पर छेदीलाल (57) घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें