फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन पर मिले शव की पहचान हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल लाइन पर मिले शव की पहचान हुई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गौर। टिनिच व गौर रेलवे स्टेशन के बीच सिधारीजोत गांव के पास शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे रेल लाइन पर मिले महिला के शव की शिनाख्त रविवार को हो गई। मोबाइल ग्रुपों से जानकारी होने पर पति अशोक कुमार पहुंचे। जहां फोटो के आधार पर उन्होंने पत्नी 38 वर्षीय निर्मला के रूप में महिला की पहचान की।
विज्ञापन

गौर थाने के उप निरीक्षक जगन्नाथ यादव ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पड़ी लाश की सूचना ट्रेन चालक ने गौर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सिराजुल हक को दी थी। स्टेशन अधीक्षक ने मेमो के जरिए गौर पुलिस को सूचना दी। बताया कि सिधारीजोत गांव के पास रेल लाइन पर महिला की लाश शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे मिली थी। सिर कटने से पहचान नहीं हो पा रही थी। मोबाइल ग्रुपों व आसपास के लोगों से संपर्क किया जा रहा था। तभी बेलवाराजा गांव निवासी अशोक कुमार ने संपर्क किया। बताया कि उनकी पत्नी 38 वर्षीय निर्मला घर से गायब है। इस पर पहचान कराने के लिए बुलाया गया। उन्होंने फोटो देखते ही महिला की पहचान पत्नी निर्मला के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। जानकारी होते ही ससुराल और मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। उप निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में महिला के मायके की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें