फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला महिला का शव

Sun, 29 Apr 2018 01:17 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। महरौनी थानांतर्गत करौंदा गांव निवासी महिला का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करौंदा गांव निवासी सत्येंद्र अहिरवार की शादी मई 2013 में पचौड़ा गांव निवासी रामवती के साथ हुई थी। शुक्रवार की दोपहर रामवती ने मकान की अटारी पर म्यांरी के सहारे साड़ी से फांसी लगा ली। देवर हेमराज जब अटारी पर पहुंचा तो देखा की दरवाजा अंदर से बंद है और मृतका का डेढ़ वर्षीय पुत्र श्रेयांस बाहर रो रहा है। देवर ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन जबाव न मिलते देख कुछ दूरी पर ही रहने वाले दादा-दादी को सूचना दी। आनन-फानन में लोग अंदर पहुंचे और महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मृतका के दो पुत्र हैं। मृतका के चचेरे ससुर ने आत्महत्या के कारणों को अज्ञात बताया है। वहीं मायके पक्ष की ओर से महिला के पिता मोहनलाल पुत्र खुमान अहिरवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महिला का पति सत्येंद्र पुत्र खुशीराम महिला को दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताणित करता रहता था। मांग पूरी न होने से सत्येंद्र ने फांसी लगाकर रामवती की हत्या कर दी। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें