जयपुर की सबसे व्यवस्तम रोड में से एक है जेएलएन मार्ग। जहां हजारों वाहन रोजाना सरपट दौड़ते है। लेकिन शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जेएलएन मार्ग पर बच्चों के जेके लॉन अस्पताल के सामने एक कार अचानक जल उठी। तेजी से लपटें उठने लगी और फिर धू—धू कर कार जलने लगी।
लपटों से घिरी कार को देखकर आसपास मौजूद लोगों में सनसनी मच गई। इनमें अधिकांश लोग जलती कार के समीप ही स्थित मेडिकल की शॉप पर दवाइयां खरीद रहे थे। ऐसे में पेट्रोल टंकी में धमाके के डर से आसपास मौजूद लोग इधर—उधर भाग गए। अफरा—तफरी मच गई। तब कुछ दुकानदारों ने डिब्बे और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन कार में लगी आग काबू नहीं आई।