किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड एलेन बॉर्डर के नाम है
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। इसमें कई रिकॉर्ड बनते हैं और टूट जाते हैं। हालांकि, एक ऐसा रिकॉर्ड भी है, जो पिछले 28 साल से नहीं टूटा है। यह रिकॉर्ड किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का है। इसमें पहले तीन स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा है।
पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बॉर्डर हैं। उन्होंने 1979-80 से 1993 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 44 टेस्ट खेले थे। यानी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस दौरान कोई भी मैच मिस नहीं किया था। भारत के सुनील गावस्कर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।
विक्टर ट्रंपर दूसरे नंबर पर
लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ही विक्टर ट्रंपर हैं। उन्होंने 1899 से 1911-12 के बीच सभी एशेज मैच खेले थे। उनका रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ बिना ब्रेक लिए 40 मैच खेलने का है। तीसरे नंबर पर भी ऑस्ट्रेलिया के मोंटी नोबल हैं। उन्होंने 1897-98 से 1909 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 39 मैच खेले थे।
गावस्कर लिस्ट में चौथे नंबर पर
पहले 3 नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा होने के बाद अगरे 2 स्थान बाहरी खिलाड़ियों के हैं। चौथे नंबर पर भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर हैं। उन्होंने 1971 से 1986 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 38 टेस्ट खेले थे। वहीं वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्श ने 1984-85 से 2000-01 के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 38 मैच खेले थे।