फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: देश की राजधानी में नहीं दिखेगा धोनी का धमाल? होमग्राउंड पर दो मैच नहीं खेलेगी दिल्ली कैपिटल्स की टीम

Thu, 22 Feb 2024 07:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में होने वाले आम चुनावों के कारण अभी सिर्फ 17 दिन का शेड्यूल सामने आया है। इस दौरान कुल 21 मैच खेले जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पांच मैचों का कार्यक्रम जारी हुआ है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 17वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 22 मार्च को होने वाले उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी। यह मैच उसके होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। देश में होने वाले आम चुनावों के कारण अभी सिर्फ 17 दिन का शेड्यूल सामने आया है। इस दौरान कुल 21 मैच खेले जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पांच मैचों का कार्यक्रम जारी हुआ है।
विज्ञापन


दिल्ली की टीम इस दौरान दो घरेलू मैच खेलेगी। हालांकि, उसके ये दो घरेलू मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नहीं होंगे। फ्रेंचाइजी ने अपना दूसरा 'होमग्राउंड' विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम को चुना है। बीसीसीआई ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में इसके पीछे के कारणों को नहीं बताया। उसने सिर्फ बताया कि फ्रेंचाइजी ने इसकी मांग की थी।

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
विशाखापत्तनम में क्यों होंगे दिल्ली कैपिटल्स के मैच?
मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि दिल्ली में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मैचों के कारण मैदान पर संभावित टूट-फूट की चिंताओं के कारण देश की राजधानी में आईपीएल के मैचों का आयोजन नहीं कराने का विकल्प चुना है। दिल्ली में महिला प्रीमियर लीग के मैच पांच से 17 मार्च तक होंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 23 फरवरी को होगी। शुरुआती मुकाबले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे। 

एलिमिनेटर और फाइनल सहित डब्ल्यूपीएल का दूसरा भाग अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला है। मैदान पर लगातार 11 मैचों के बाद बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी दोनों ने मैदान की स्थिति को लेकर अनिश्चितता व्यक्त की है। इस कारण दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआती दो मैचों को विशाखापत्तनम में कराने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या दिल्ली में इस बार नहीं खेलेंगे धोनी?
दिल्ली कैपिटल्स की टीम विशाखापत्तनम में 31 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स और तीन अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलेगी। इसका मतलब है कि भारत के महान कप्तान और पांच बार चेन्नई को आईपीएल जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस बार दिल्ली में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन है और वह इसके बाद संन्यास ले लेंगे। ऐसे में उन्हें देश की राजधानी में इस बार खेलते नहीं देखना प्रशंसकों के लिए निराशाजनक होगा। हालांकि, बीसीसीआई अगर प्लेऑफ के किसी एक मैच को दिल्ली में कराने का फैसला लेता है तो धोनी यहां खेलते दिख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें