फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विकेट लेते ही कलाबाजी दिखाने लगा कैरिबियाई खिलाड़ी, 'कार्टव्हील' वाला जश्न देख अंपायर-कमेंटेटर सब हैरान

Fri, 26 Jan 2024 08:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन

सार

केविन सिंक्लेयर ने अपने खास जश्न से अपने पहले टेस्ट विकेट को सभी के लिए यादगार बना दिया। आमतौर पर फुटबॉल खिलाड़ी गोल करने के बाद कार्टव्हील करते हैं, लेकिन केविन ने क्रिकेट मैच में ऐसा किया।
 
विज्ञापन
केविन सिंक्लेयर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में क्रिकेट फैंस को कुछ ऐसा देखने को मिला, जो आमतौर पर फुटबॉल के मैदान पर होता है। वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज केविन सिंक्लेयर ने विकेट लेने के बाद कार्टव्हील किया और अपने पहले टेस्ट विकेट को सभी के लिए यादगार बना दिया। कार्टव्हील के जरिए जश्न मनाते हुए खिलाड़ी अक्सर फुटबॉल मैचों में देखे जाते हैं, लेकिन केविन ने क्रिकेट में ऐसा किया। वह भी टेस्ट मैच में यह ऐसा कुछ है, जिसे प्रशंसकों ने पहले कभी अनुभव नहीं किया होगा। 
विज्ञापन


केविन सिंक्लेयर ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपने पहले टेस्ट विकेट का जश्न कार्टव्हील के साथ मनाकर कमेंटेटरों और ब्रिस्बेन के दर्शकों को हैरान कर दिया। दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर ने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को आउट किया, जो एक फ्लाइटेड डिलीवरी पर ड्राइव के लिए गए थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में गई और एलिक अथानाज ने एक अच्छा कैच लपका।



मैच के बारे में बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने तेगनरायण चंद्रपॉल का विकेट लेकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। दूसरे दिन स्टंप्स तक वेस्टइंडीज का स्कोर 13/1 था और उसे 35 रनों की बढ़त हासिल है। दिन-रात टेस्ट के दूसरे दिन शुरुआती सत्र में वेस्टइंडीज को पहली पारी में 311 रन पर आउट करने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने खराब शुरुआत से उबरते हुए वेस्टइंडीज को बड़ी बढ़त नहीं लेने दी। कप्तान पैट कमिंस ने देर रात 289/9 के स्कोर पर पारी घोषित की। ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी में शुरुआत बेहद खराब रही और एक समय टीम का स्कोर 24-4 और 54-5 था। विकेटकीपर एलेक्स कैरी की पारी ने कंगारू टीम को बचाया, जिन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में 65 रन बनाए।
विज्ञापन


दो दिन का खेल खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज के पास 35 रन की बढ़त है। दोनों टीमों की पहली पारी खत्म हो चुकी है। वेस्टइंडीज का स्कोर दूसरी पारी में 13/1 है। अब कैरिबियाई टीम की कोशिश कम से कम 300 रन और बनाने की होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की कोशिश वेस्टइंडीज को छोटे स्कोर पर आउट करने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें