फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीफ: विराट के मुरीद हुए राशिद खान, बताया भारतीय कप्तान की सफलता का राज

Mon, 07 Jun 2021 04:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी

सार

राशिद खान ने कहा कि कोहली का मजबूत पक्ष यह है कि वह अपनी बल्लेबाजी क्षमता पर पूरा विश्वास करते हैं और पूरे आत्मविश्वास के बिना कोई शॉट नहीं खेलते हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली इसलिए सफल हैं क्योंकि वे कभी अपने खेल से ध्यान भंग नहीं होने देते हैं। यही भारतीय कप्तान की सफलता का राज है। इस लेग स्पिनर को लगता है कि कोहली का मजबूत पक्ष यह है कि वह अपनी बल्लेबाजी क्षमता पर पूरा विश्वास करते हैं और पूरे आत्मविश्वास के बिना कोई शॉट नहीं खेलते हैं। वह अच्छी गेंदों को उचित सम्मान भी देते हैं।

विज्ञापन


राशिद ने यू-ट्यूब कार्यक्रम 'क्रिकास्ट' में कहा, 'अच्छी गेंदबाजी के सामने कोई और बल्लेबाज दबाव में आ जाता है और वह स्वीप, स्लॉग स्वीप या कोइ और ऐसा शॉट खेलने लगता है जो उसकी ताकत नहीं है लेकिन कोहली अपने तरीके से खेलते है। वह अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हैं। उनके खेलने की एक शैली है और और वह उसी मुताबिक खेलते हैं। वह कुछ अलग करने की कोशश नहीं करते हैं। मुझे लगता है कि यही कारण है जिससे वह इतने सफल हैं। वह खुद का समर्थन करते हैं।'

राशिद ने कहा, 'कोहली अच्छी गेंदबाजी का सम्मान करते हैं और कमजोर गेंदों पर रन बनाते हैं। उनका आत्मविश्वास काफी अधिक रहता है। कुछ बल्लेबाजों में आत्मविश्वास की कमी रहती है इसलिए वे संघर्ष करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें