फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs PBKS: 67 रनों की पारी के साथ वेंकटेश अय्यर ने की जैक्स कैलिस की बराबरी, मैक्कुलम और लिन को पीछे छोड़ा

Fri, 01 Oct 2021 10:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार


पंजाब के खिलाफ मैच में 67 रन बनाने के साथ ही अय्यर ने जैक्स कैलिस की बराबरी कर ली। कोलकाता के लिए शुरुआती पांच मैचों में कैलिस ने 193 रन बनाए थे और अय्यर ने भी इतने ही रन बनाए हैं। इसके साथ ही अय्यर ने क्रिस लिन और मेक्कुलम को पीछे छोड़ दिया  है।
विज्ञापन
पंजाब के खिलाफ मैच में शॉट खेलते अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइटराइडर्स के ओपनिंग बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का दूसरा अधर्शतक लगाया। उन्होंने 49 गेंदों में 67 रन की पारी खेली और जैक्स कैलिस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कोलकाता के लिए शुरुआती पांच मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अय्यर ने जैक्स कैलिस की बराबरी की है। कैलिस ने कोलकाता के लिए शुरुआती पांच मैचों में 193 रन बनाए थे और अय्यर ने भी इतने ही रन बनाए हैं। इस मामले में अय्यर ने ब्रेंडन मैक्कुलम और क्रिस लिन जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है। मैक्कुलम ने कोलकाता के लिए शुरुआती पांच मैचों में 189 रन और लिन ने 176 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

वेंकटेश की बदौलत जीत के ट्रैक पर कोलकाता 

आईपीएल 2021 के पहले फेज में लगातार हार का सामना कर रही कोलकाता की टीम दूसरे फेज में अपने चार में से तीन मैच जीत चुकी है। कोलकाता को जीत के ट्रैक पर लाने में अय्यर का बड़ा योगदान है। आईपीएल के दूसरे फेज में कोलकाता ने लगातार उनसे पारी की शुरुआत करवाई है और अय्यर ने करियर के दोनों अर्धशतक ओपनिंग करते हुए ही लगाए हैं। उन्होंने गेंदबाजों के कद और नाम की परवाह किए बिना बड़े शॉट खेले हैं और अक्सर कामयाब भी हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी गेंदबाजी से भी प्रभावित किया है। वेंकटेश के यॉर्कर बहुत तेज नहीं होते हैं, लेकिन उनकी गेंदों पर रन बनाना आसान नहीं है। दिल्ली के खिलाफ उन्होंने गेंद से भी योगदान दिया था। 
विज्ञापन

भारतीय टीम में ऑलराउंडर की कमी पूरी कर सकते हैं अय्यर

अय्यर ने अपने पांच मैचों के आईपीएल करियर में क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गजों को भी प्रभावित किया है। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का कहना है कि अगर अय्यर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं तो वो भारतीय टीम की ऑलराउंडर की खोज पूरी कर सकते हैं। हार्दिक पांड्या, विजय शंकर और शिवम दुबे के रूप में भारत के पास पहले से तीन ऑलराउंडर हैं, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी कर सकते हैं, लेकिन विजय शंकर और शिवम दुबे के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है। वहीं हार्दिक चोट से उबरने के बाद से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में अय्यर टीम इंडिया की जरूरत के हिसाब से फिट बैठते हैं।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें