फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Under-19 Asia Cup: भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया, अर्शिन का ऑलराउंड प्रदर्शन

Fri, 08 Dec 2023 11:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

अफगानिस्तान 50 ओवर में 173 रन पर सिमट गया। ओपनर जमशीद जादरान ने 43, मोहम्मद युनुस ने 26 रन बनाए। अर्शिन के अलावा राज लिंबानी ने 46 पर तीन, नमन तिवारी ने 30 पर दो विकेट लिए। जवाब में भारत ने 37.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन
अर्शिन कुलकर्णा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ऑलराउंडर अर्शिन कुलकर्णी के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने अंडर-19 एशिया कप में जीत से शुरुआत की है। भारत ने अफगानिस्तान को पहले मैच में 12.3 ओवर शेष रहते सात विकेट से पराजित किया। अर्शिन ने पहले 29 रन देकर तीन विकेट लिए और बाद में 105 गेंद में चार चौकों की मदद से नाबाद 70 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


कप्तान उदय सहारन ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। अफगानिस्तान 50 ओवर में 173 रन पर सिमट गया। ओपनर जमशीद जादरान ने 43, मोहम्मद युनुस ने 26 रन बनाए। अर्शिन के अलावा राज लिंबानी ने 46 पर तीन, नमन तिवारी ने 30 पर दो विकेट लिए। जवाब में भारत ने 37.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। क्रिकेटर सरफराज खान के भाई मुंबई के मुशीर खान ने 53 गेंद में 48 नाबाद रन बनाए। उन्होंने एक विकेट भी लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें