फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Cup: अजहरुद्दीन ने की बेटे के साथ बैटिंग, असदुद्दीन की तूफानी बल्लेबाजी, फिर भी जीती पाकिस्तानी टीम

Thu, 10 Mar 2022 01:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फ्रेंडशिप कप का आयोजन हुआ। तीन दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में इंडिया लीजेंड्स, वर्ल्ड लीजेंड्स, पाकिस्तान लीजेंड्स और बॉलीवुड किंग्स की टीम ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
मोहम्मद अजहरुद्दीन और मोहम्मद असदुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फ्रेंडशिप कप का आयोजन हुआ। तीन दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में इंडिया लीजेंड्स, वर्ल्ड लीजेंड्स, पाकिस्तान लीजेंड्स और बॉलीवुड किंग्स की टीम ने हिस्सा लिया। इंडिया लीजेंड्स की कप्तानी भारत के पूर्व दिग्गज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने की। फाइनल मैच में वर्ल्ड लीजेंड्स को हराकर पाकिस्तान लीजेंड्स ने खिताब पर कब्जा किया। उससे पहले आखिरी लीग मैच में इंडिया लीजेंड्स का सामना पाकिस्तान लीजेंड्स के साथ हुआ। इस मैच में अजहरुद्दीन ने बेटे मोहम्मद असदुद्दीन के साथ बल्लेबाजी की।
विज्ञापन


बाप-बेटे की इस जोड़ी ने 19 रनों की साझेदारी की। अजहरुद्दीन ने बेटे के साथ बल्लेबाजी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 59 साल के अजहरुद्दीन ने शारजाह में पाकिस्तान लीजेंड्स के खिलाफ बेटे के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने बेटे की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, “जब आप अपने बेटे के साथ बल्लेबाजी करते हैं तो वह एक खूबसूरत लम्हा होता है। स्क्रीन में असद को साथ में देखकर गर्व हो रहा है। फ्रेंडशिप कप में असद ने शानदार बल्लेबाजी की और कुछ अच्छी पारियां खेली।”

इंडिया लीजेंड्स को पाकिस्तान लीजेंड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अजहरुद्दीन की कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स ने निर्धारित 10 ओवरों में तीन विकेट पर 107 रन बनाए। असदुद्दीन 22 गेंद पर 45 रनों की तूफानी पारी खेली। वे टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। संजीव शर्मा ने उनके बाद 37 रन बनाए। वहीं, कप्तान अजहरुद्दीन ने नाबाद चार रन बनाए।
विज्ञापन




पाकिस्तान लीजेंड्स के लिए सलमान बट्ट ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 30 गेंदों पर 65 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान लीजेंड्स ने 9.1 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर ली। उन्होंने आठ विकेट से मैच को जीत लिया। इसके बाद पाकिस्तान लीजेंड्स ने फाइनल में वर्ल्ड लीजेंड्स को हराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें