फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: भारत-पाक समेत सभी ने घोषित की अपनी टीम, कौन सा दल सबसे मजबूत?

Thu, 25 Apr 2019 01:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
विश्व कप 2019 का पूरा स्क्वाड (ग्राफिक्स: रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड-वेल्स में 30 मई से शुरू होने जा रहे वन-डे विश्व कप के लिए भारत समेत सभी 10 टीमों का एलान हो चुका है। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका के बाद अफगानिस्तान और 24 अप्रैल को देर रात वेस्टइंडीज ने भी विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

आइए एक नजर डालते हैं इन सभी टीमों के स्क्वाड पर...
विज्ञापन

2 of 11
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

न्यूजीलैंड


3 अप्रैल को सबसे पहले न्यूजीलैंड ने ही अपनी विश्व कप टीम घोषित की थी। केन विलियसमन इस टीम की कमान संभाल रहे हैं।

नीचे देखिए पूरी न्यूजीलैंड टीम

विश्वकप 2019 के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, केन विलियमसन को कमान

विज्ञापन

3 of 11
विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला

भारत


1983 और 2011 विश्व कप की विजेता टीम इंडिया की अगुवाई इस बार विराट कोहली कर रहे हैं। अनुभवी और युवाओं से सजी यह टीम तीसरी बार विश्व विजेता बनने का माद्दा रखती है। 15 अप्रैल को 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी गई।

यहां देखिए भारत की पूरी टीम:

विश्व कप के लिए टीम इंडिया का हुआ एलान, पंत को नहीं मिली टीम में जगह
 

4 of 11
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Social media

ऑस्ट्रेलिया


15 अप्रैल को ही टीम इंडिया से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति ने भी विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की।

यहां देखिए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम:

विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, स्मिथ-वार्नर की वापसी के बाद ऐसी है पूरी टीम
विज्ञापन

5 of 11
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड


भले ही इंग्लैंड क्रिकेट का जनक कहलाता हो। यह उसका राष्ट्रीय खेल भी हो, बावजूद इसके यह देश आजतक एक भी क्रिकेट विश्व कप नहीं जीत पाया। इस बार इंग्लैंड-वेल्स में ही होने जा रहे वर्ल्ड कप की सबसे प्रबल दावेदार टीम इंग्लैंड ही है।

यहां देखिए इंग्लैंड की पूरी टीम:

विश्व कप के लिए इंग्लैंड ने इन 15 खिलाड़ियों पर लगाया दांव, अभी फाइनल स्क्वाड तय नहीं
 
विज्ञापन

6 of 11
श्रीलंका क्रिकेट

श्रीलंका


18 अप्रैल को ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार इस स्क्वाड के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने होंगे। लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज जैसे सीनियर खिलाड़ियों को स्क्वाड की मदद करने के लिए रखा गया है।
विज्ञापन

7 of 11
विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका


18 अप्रैल को ही दक्षिण अफ्रीकी टीम की भी घोषणा हुई। टीम अनुभवी और युवा खिलाड़ियों से संतुलित नजर आ रही है।

यहां देखिए दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम:

World Cup के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का एलान, बेहद मजबूत नजर आ रहा स्क्वाड
 

8 of 11
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान


श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका के बाद पाकिस्तान ने 18 अप्रैल को विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित की। इस 15 सदस्यीय टीम में तूफानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर को इस टीम में जगह नहीं दी गई।

9 of 11
बांग्लादेश क्रिकेट टीम

बांग्लादेश


16 अप्रैल को बांग्लादेश ने क्रिकेट विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में युवा तेज गेंदबाज अबु जायेद को जगह दी। 

यहां देखिए बांग्लादेश की पूरी टीम:

विश्व कप के लिए बांग्लादेश टीम का एलान, इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका

10 of 11
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

अफगानिस्तान

 
22 अप्रैल को अफगानिस्तान ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित की। कप्तानी गुलबदीन नायब करेंगे। अफगानिस्तान ने 23 खिलाड़ियों के पूल में से इन 15 खिलाड़ियों का चुनाव किया है। इस टीम घोषणा से पहले दक्षिण अफ्रीका में कैंप का आयोजन किया गया था, जहां पिछले छह माह तक इन खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन का आकलन किया गया।

यहां देखिए अफगानिस्तान की पूरी टीम:

World Cup के लिए अफगानिस्तान टीम का भी एलान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
विज्ञापन

11 of 11
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

वेस्टइंडीज


सबसे आखिरी में इस टूर्नामेंट के लिए डार्क हॉर्स मानी जा रही वेस्टइंडीज ने अपनी 15 सदस्यीय दल घोषित की। भारतीय समयानुसार 24 अप्रैल को देर रात 11 बजे के बाद कैरेबियाई टीम ने बताया कि वह विश्व कप जैसे सबसे बड़े आयोजन में किन खिलाड़ियों पर दांव लगाने जा रही है।

यहां देखिए वेस्टइंडीज की पूरी टीम:

विश्व कप 2019 के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, गेल-रसेल टीम में शामिल, पोलार्ड बाहर

IPL की वजह से इस खिलाड़ी को वर्ल्ड कप में मिली जगह, विंडीज टीम में हुआ शामिल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें