फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: शेन वॉर्न ने की भविष्यवाणी, कहा- सेमीफाइनल में पहुंचेंगी यह चार टीमें

Sun, 31 Oct 2021 03:28 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें अब तक अजेय रही हैं। इन दोनों टीमों ने तीन-तीन मैच खेले और सभी में जीत दर्ज की। कई क्रिकेट पंडित विश्व कप 2021 के सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने वाली टीमो को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात संघ और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में इन दिनों सुपर 12 के मैच हो रहे हैं। इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने अपने प्रदर्शन से सबके प्रभावित किया है। वही, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है। ग्रप ए में इंग्लैंड और ग्रप बी में पाकिस्तान यह दो ऐसी टीमें जो अब तक अजेय रही हैं। यह दोनों टीमें करीब-करीब सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। जबकि बाकी टीमें अंतिम चार में जाने के लिए रास्ता खोज रही हैं। विश्व कप का सफर कारवां जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है क्रिकेट विशेषज्ञ भविष्यवाणी भी कर रहे हैं। इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेट शेन वॉर्न भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने टी-20 विश्व सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है। इसे अलावा उन्होंने दो फाइनल खेलने वाली टीमों का नाम भी बताया है। 

विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंचेंगी यह चार टीमें

शेन वॉर्न ने ट्वीट कर कहा, टी-20 विश्व कप 2021 के सेमीफाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें पहुंचेंगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा मेरे विचार से ग्रुप ए में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शीर्ष पर रहेंगी। वही ग्रुप बी में भारत और पाकिस्तान टॉप पर रहेंगे। उन्होंने आगे लिखा, पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। 
विज्ञापन

इन टीमों के बीच खेला जाएगा फाइनल

शेन वॉर्न के मुताबिक आईसीसी टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला, या तो भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। या फिर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच। कंगारू टीम को अगर छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी टीमें टी-20 विश्व कप खिताब जीत चुकी हैं। साल 2010 में खेले गए टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में पहुंची थी तब उसे इंग्लैंड ने खिताबी मुकाबले में हराया था। अब देखना होगा कि शेन वॉर्न की भविष्यवाणी कितनी सच साबित होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें