फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: भुवनेश्वर या हार्दिक किसकी जगह प्लेइंग XI में शामिल हो सकते हैं शार्दुल, आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब

Sun, 31 Oct 2021 03:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आकाश चोपड़ा ने कहा है कि भुवनेश्वर कुमार की जगह शार्दुल ठाकुर को भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए। उनके अंदर वह काबिलियत है कि वो दुबई के बड़े मैदान पर कीवी बल्लेबाजों के खिलाफ कारगर साबित हो सकते हैं। 
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज रात अहम मुकाबले में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होना है। पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार झेलने के बाद विराट कोहली की टीम के लिए अब हर मैच करो या मरो जैसा हो गया है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में कीवी टीम को धाराशायी करना होगा। हालांकि, आंकड़ों के लिहाज से केन विलियमसन की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पिछले मैच की हार के  बाद विराट प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने के मूड़ में दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि शार्दुल ठाकुर को अंतिम ग्यारह में जगह मिल सकती है। लेकिन, शार्दुल हार्दिक पांड्या या भुवनेश्वर कुमार में से किसके स्थान पर टीम में आएंगे यह बड़ा सवाल है। भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के मुताबिक शार्दुल को भुवी की जगह पर मौका मिलना चाहिए। 
विज्ञापन




अपने सोशल मीडिया अकाउंट कू पर पर बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि शार्दुल को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए। इसके पीछे का कारण बताते हुए आकाश ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार भले ही पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे हों, लेकिन उनकी हालिया फॉर्म बिलकुल भी बढ़िया नहीं है। उन्होंने कहा कि भुवी की गेंद में वो रफ्तार नजर नहीं आ रही है, जिसके दम पर वह बल्लेबाजों को परेशान कर सकें। आकाश ने कहा कि शार्दुल के पास काबिलियत है और वह दुबई जैसे बड़े मैदान पर काफी कारगर साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो शार्दुल को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में ही प्लेइंग इलेवन में खेलता देखना चाहते थे। 

आज के मैच #INDvsNZ. के लिए ये रही मेरी IND की प्लेइंग इलेवन आपके विचार से कौन जीतेगा? #t20worldcup #AakashVani #KooPeCricket #CricketOnKoo



- Aakash Chopra (@cricketaakash) 31 Oct 2021



आईपीएल में शार्दुल का प्रदर्शन शानदार
शार्दुल का प्रदर्शन आईपीएल 2021 में कमाल का रहा था और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को चैपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था। शार्दुल ने सीएसके की तरफ से सर्वाधिक विकेट अपने नाम किए थे। इसके साथ ही उनकी हालिया फॉर्म भी काफी शानदार है और आखिरी के ओवरों में बल्ले से भी धमाल मचाने का दमखम रखते हैं। भुवनेश्वर कुमार पाकिस्तान के खिलाफ लय में नजर नहीं आए थे और ना ही उनकी गेंदों में वो स्पीड दिखाई दी थी जिसके लिए वह जाने जाते हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें