संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप सुपर 12 चरण में स्कॉटलैंड को भले ही चुनौतियों का सामना करना पड़ा रहा हो लेकिन कप्तान काइल कोएत्जर चाहते हैं कि उनकी टीम के खिलाड़ी विश्व क्रिकेट में बड़े खिलाड़ियों के विरुद्ध खेलकर जितना हो सके उतना सीखें। भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर कप्तान कोएत्जर ने कहा कि वह चाहते हैं उनकी टीम के खिलाड़ी मैदान पिच पर कड़ी मेहनत करें। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें देखकर अच्छा लगेगा कि उनके खिलाड़ी भारतीय क्रिकेटरों से सीखें कि बड़े मंच पर सुधार कैसे किया जाता है।
विराट हमारे ड्रेसिंग रूम में आएं
समाचार एजेंसी एएनआई दिए साक्षात्कार में कोएत्जर ने कहा, वह यह पसंद करेंगे कि विराट कोहली मैच के बाद हमारे ड्रेसिंग रूम में आएं और हमारी टीम के खिलाड़ियों से बात करें। कोएत्जर के मुताबिक, हम चाहेंगे, वे खेल के उत्कृष्ट एंबेसडर हैं, हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी उनसे बात करें, चाहे वह कोहली, विलियमसन हों या फिर राशिद खान। यही सीखने का एकमात्र और सर्वोत्तम तरीका है।
उन्होंने आगे कहा, टीम हर अनुभव से सीखेगी। भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना बेहद शानदार है, शीर्ष स्तर पर सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलना अच्छा अनुभव है, टीम के खिलाड़ी क्रिकेट के अनुभव ही नहीं, बल्कि जीवन के बहुत से अनुभव लेकर आएंगे, हम दुनिया में 12वें स्थान पर हैं और कुछ लोग इस खाई को नजरंदाज कर सकते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि यह एक अच्छी उपलब्धि है।
मेरे लिए टॉस स्पेशल
बातचीज के दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि जब वह दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाज विराट के साथ टॉस के लिए जाएंगे तो कैसा महसूस करेंगे। इस सवाल के बारे में कोएत्जर ने कहा, यह सबसे बड़ा मैच हो सकता है, अगर स्कॉटलैंड ने अब तक सबसे बड़ा मैच नहीं है तो यह खेल भारत में कितना बड़ा है और वहां कितने प्रभावशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने आगे कहा टॉस के समय विराट के साथ खड़े होना मेरे लिए ही नहीं बल्कि किसी के लिए भी विशेष अवसर होगा, वह खेल के आदर्श हैं, मैंने केन विलियमसन से लिफ्ट में जरूर बात की है लेकिन मुझे विराट से अभी तक बात करने का मौका नहीं मिला, हम भारत के खिलाफ खेलना चाहते हैं लेकिन हम यह जानते हैं कि यह एक कठिन चुनौती है।
आईपीएल खेलना चाहते हैं स्कॉटलैंड के खिलाड़ी
साक्षात्कार के दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि क्या आईपीएल के लिए ऑडिशन हो सकता है क्योंकि इस बार आईपीएल में दो नई टीमें हिस्सा लेंगी। कोएत्जर ने कहा, निश्चित रूप से ऐसा होगा, दुनिया में हर टूर्नामेंट किसी को देखने और सुनने का अवसर है, हमारे पास अलग-अलग टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ी हैं, आईपीएल ऐसा नहीं है कि जिसमें हम शामिल नहीं हो पाए हैं, लेकिन एक दिन ऐसा होगा।